गर्मी से राहत के लिए बेस्ट हिल स्टेशन: दार्जिलिंग से कश्मीर तक घूमिए ठंडी वादियों में

Follow Us

भीषण गर्मी और लू के बीच अगर कहीं सुकून की तलाश है, तो भारत के हिल स्टेशन सबसे बेहतर विकल्प हैं। देश के पहाड़ी इलाके न सिर्फ ठंडी हवा देते हैं, बल्कि मन को भी शांति और ताजगी से भर देते हैं। ऐसे में यह समय है बैग पैक करने और कुछ खूबसूरत डेस्टिनेशन की ओर निकल जाने का। पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग अपनी चाय बगानों, कंचनजंगा के नजारों और टाइगर हिल सूर्योदय के लिए मशहूर है।

यहां की ठंडी हवा गर्मियों में भी राहत देती है और पर्यटकों को आकर्षित करती है। पूर्वोत्तर भारत का शिलांग, जिसे “पूरब का स्कॉटलैंड” कहा जाता है, झरनों, पहाड़ियों और उमियम झील की खूबसूरती से भरपूर है। यहां का मौसम पूरे साल सुहावना रहता है। वहीं, कश्मीर वाले को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। डल झील में शिकारा राइड और गुलमर्ग की ठंडी वादियां इसे गर्मियों की सबसे पसंदीदा जगह बनाती हैं। दक्षिण भारत का कुर्ग भी कॉफी प्लांटेशन, झरनों और हरियाली के लिए जाना जाता है, जहां मौसम हमेशा ठंडा और आरामदायक रहता है।
इन सभी जगहों की खासियत यह है कि यहां की ठंडी हवा, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण गर्मी की थकान को दूर कर देते हैं और एक नई ऊर्जा से भर देते हैं।