कांकेर जीएसटी की असिस्टेंट कमिश्नर 1.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Follow Us

18 सदस्यीय एसीबी टीम की कार्रवाई, रायपुर और जगदलपुर के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दबिश दी

कांकेर। कांकेर जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी को 1 लाख 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त एसीबी टीम ने 18 सदस्यीय दल के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

शिकायतकर्ता सोहेब रंगरेज की शिकायत पर एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और रिश्वत लेते अधिकारी को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद जीएसटी कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।