भाटापारा। स्नान दान का महापर्व कार्तिक पूर्णिमा आस्था एवं श्रद्धा का महत्वपूर्ण दिवस है देव दीवाली के रुप मे मनाए जाने वाले इस महापर्व के संबंध मे मान्यता है कि इस दिन देवता धरा पर आते है एवं जनमानस को आशीष प्रदान करते है,लिहाजा स्नान एवं दान की विशेष महत्ता लिए इस पर्व मे नदियों के किनारे विशाल जन समूह उमड़ता है,भाटापारा से लगभग 7किलोमीटर दूर शिवनाथ नदी के तट सेमरिया घाट मे प्रतिवर्ष भव्य मेला का आयोजन होता है।
जिसमें भाटापारा क्षेत्र सहित आसपास जिलों के श्रद्धालु बड़ी संख्या मे पंहुचते है तथा आस्था की डुबकी लगाते है इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 24नवंबर को है, लिहाजा इस वर्ष भी मेला परिक्षेत्र मे विशाल जनसमूह उमड़ने की संभावना है, जनमानस द्वारा मेला परिक्षेत्र मे सुरक्षा यातायात की परिस्थति जैसी विभिन्न बिन्दुओ पर कसावट तथा मेला परिक्षेत्र मे मांस मटन की बिक्री पर रोक की मांग करते हुए शहर के नागरिकों द्वारा एसडीओपी रणविजय सिंह एवं एसडीएम श्यामा पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा हरिहर शर्मा ललित तिवाड़ी गिरधर गोपाल शर्मा संजय पाण्डेय सुनील तिवारी भूमेश पाण्डेय मोनू मानिक प्रसाद दुबे डाॅ वाय पी सोनी आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
