एशियन गेम्स 2026: मलयेशिया को 86 रन से हराकर श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंचा, बनी तीसरी टीम

Follow Us

मलयेशिया। एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला श्रीलंका और मलयेशिया के बीच खेला गया। श्रीलंका ने मलयेशिया को 86 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान चमारी अटापट्टू की 37 गेंदों पर तीन छक्कों और सात चौकों की मदद से खेली गई 63 रनों की पारी के दम पर श्रीलंका ने 20 ओवर में चार विकेट पर 160 रन बनाए थे। चमारी के अलावा काविशा दिल्हारी ने 27 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 44, हर्षिता समरविक्रमा ने 18 गेंदों पर 25 और हसिनी परेरा ने 23 रन की पारी खेली। मलयेशिया की तरफ से नूरीन इमानिना ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए।

161 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी मलेशिया की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 74 रन ही बना सकी और 86 रन से मैच हार गई। मलेशिया के लिए विनीफ्रेड दुरैसिंगम ने 28 और माहिरा इज्जती इस्माइल ने 24 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सकीं। श्रीलंका के लिए मिथाली अयोध्या, काविशा दिल्हारी और कप्तान चमारी ने दो-दो विकेट लिए।

भारत की सीरीज जीत के बीच श्रेयस अय्यर ने जीता अफगान खिलाड़ियों और फैंस का दिल

इस जीत के साथ श्रीलंका एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। सेमीफाइनल में श्रीलंका का मुकाबला पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के साथ 20 सितंबर को होगा। पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में थाइलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पाकिस्तान को थाइलैंड पर जीत बहुत मुश्किल से मिली थी। पाकिस्तान ने थाइलैंड के दिए 92 रन के लक्ष्य को हासिल करने में अपने सात विकेट गंवा दिए थे। निर्धारित 11 ओवर के मैच में पाकिस्तान को दो गेंद पहले जीत मिली थी। वहीं, बांग्लादेश ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसका और चीन का सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। बेहतर सीडिंग की वजह से बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंच गया। सेमीफाइनल में उसका सामना 20 सितंबर को भारत और जापान के बीच जीत दर्ज करने वाली टीम से होगा।

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। हाल ही में महिला एशिया कप 2026 के भी सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें दुबई में आमने-सामने थीं। श्रीलंका ने चार विकेट से मैच जीत फाइनल में जगह बनाई थी।

UPI पर शुल्क जनता और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ : अरुण वोरा