रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही जहां, दिनांक 26.04.2026 को प्रार्थी दीपक बाघ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 24.04.2026 के रात्रि करीबन 23ः00 बजे से दिनांक 25.04.2026 के सुबह 10ः00 बजे के मध्य अंग्रेजी दुकान संतोषी नगर गोकुल नगर में अज्ञात आरोपी द्वारा शराब दुकान के दीवाल तोडकर अंदर प्रवेश कर एक बोतल वेकपाईपर शराब नंबर 1 एक पौवा व नगदी रकम 10,260/रु को चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर दिनांक 26.04.2026 को अपराध क्रमांक 353/2026 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को चोरी गए मशरूका शराब एवं नगदी रकम और अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने निर्देशित किया गया। प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर शराब दुकान से चोरी गए शराब एवं नगदी रकम व अज्ञात आरोपी के पता तलाश प्रारंभ किया गया। पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ कर तकनीकी सहयोग से अज्ञात आरोपी की पहचान कर आरोपी के छूपने के संभावित स्थानों में दबिस देकर चोरी गए मशरूका एक नग नंबर 1 अंगे्रजी शराब पौवा व नगद राशि 1520/रु के साथ 01 नफर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आपको बता दें की कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
गिरफ्तार आरोपी –
अरूण यादव पिता ईश्वर यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम सकरी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार छ0ग0
