मुंबई। निर्देशक आकाशादित्य लामा की फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को रिलीज के बाद से दर्शकों का शानदार प्यार मिल रहा है। मजबूत पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म लगातार सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शक इसे एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन फिल्म बताते हुए अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी इसे देखने की सलाह दे रहे हैं, जिसके चलते सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
दर्शकों के इसी उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने खास ‘बाय वन गेट वन फ्री’ ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत दर्शक अपने परिवार और दोस्तों के साथ बड़े पर्दे पर फिल्म का आनंद दोगुना कर सकेंगे। मेकर्स का कहना है कि ‘दुल्हनिया ले आएगी’ ऐसी फिल्म है, जिसका असली मजा पूरे परिवार के साथ थिएटर में देखने में है।
इसी बीच फिल्म की मुख्य अभिनेत्री खुशाली कुमार हाल ही में एक सिनेमाघर पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शकों के बीच बैठकर फिल्म देखी और उनकी प्रतिक्रियाओं को करीब से महसूस किया। थिएटर में उनके पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कई दर्शकों ने फिल्म में उनके अभिनय की सराहना की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
दर्शकों के स्नेह से अभिभूत खुशाली कुमार ने कहा, “एक कलाकार के लिए इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती कि दर्शक आपके किरदार के साथ हंसें, तालियां बजाएं और उससे जुड़ाव महसूस करें। थिएटर में परिवारों से इतना प्यार मिलना मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव था। लोगों को फिल्म और मेरे अभिनय की सराहना करते देख लगा कि हमारी पूरी मेहनत सफल हो गई। मैं दिल से आभारी हूं कि दर्शकों ने ‘दुल्हनिया ले आएगी’ को इतना प्यार दिया।”
फिल्म के निर्देशक आकाशादित्य लामा ने कहा, “हमें शुरू से विश्वास था कि ‘दुल्हनिया ले आएगी’ ऐसी फिल्म है, जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर एंजॉय करेगा। सिनेमाघरों में दर्शकों की हंसी, तालियां और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। जब लोग अपने दोस्तों और परिवार को फिल्म देखने की सिफारिश करते हैं, तो उससे बड़ी खुशी किसी फिल्ममेकर के लिए नहीं हो सकती। हम दर्शकों के इस अपार प्यार और समर्थन के लिए बेहद आभारी हैं।”
फिल्म में खुशाली कुमार , महेश मांजरेकर , पीयूष मिश्रा , ओंकार कपूर , लैरिसा बोनेसी और अगू स्टेनली चिएदोजी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कॉमेडी, रोमांस, संगीत, भावनाओं और शादी की रंगीन दुनिया से सजी यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन का अनुभव लेकर आई है।
लगातार मिल रहे सकारात्मक रिव्यू, मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और बढ़ते दर्शक समर्थन के बीच ‘दुल्हनिया ले आएगी’ सफलतापूर्वक अपनी सिनेमाई यात्रा जारी रखे हुए है। अब ‘बाय वन गेट वन फ्री’ ऑफर के साथ दर्शकों के पास अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस फिल्म का आनंद लेने का और भी बेहतर अवसर है।
