मुंबई। समय रैना अपने शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ को लेकर हुए विवाद के बाद फिर से सुर्खियों में हैं। उनके शो के आखिरी एपिसोड की आलोचना होने के बाद उन्होंने सभी एपिसोड हटा दिए और कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था। अब कॉमेडियन और यूट्यूबर अपने कॉमेडी स्पेशल शो ‘स्टिल अलाइव’ के साथ वापसी कर चुके हैं। हालांकि, इस वापसी के दौरान एक्टर मुकेश खन्ना कुछ वजहों से नाराज़ भी नजर आए। समय रैना की नेट वर्थ और लोकप्रियता फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। लेकिन इस बार प्रतिक्रियाएं सकारात्मक रही हैं। उनके कॉमेडी स्पेशल शो का वीडियो आने के बाद दर्शकों ने उनकी वापसी का स्वागत किया और उन्हें जमकर सराहा। पिछले कुछ सालों में एक कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर और स्टैंड-अप कॉमेडियन के तौर पर समय ने कथित तौर पर 140 करोड़ रुपये से 210 करोड़ रुपये के बीच दौलत अर्जित की है। उनकी आमदनी में ब्रांड एंडोर्समेंट, यूट्यूब एड रेवेन्यू, सब्सक्रिप्शन और पब्लिक अपीयरेंस शामिल हैं। इंडस्ट्री के जानकारों का अनुमान है कि वह हर साल लगभग 40 करोड़ रुपये कमाते हैं, जिससे वह भारत के सबसे ज़्यादा कमाने वाले क्रिएटर्स में शामिल हो गए हैं। समय रैना के पास कई लग्ज़री प्रॉपर्टीज़ और वाहन भी हैं। मुंबई में उनका एक शानदार घर है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जाती है, और यह मॉडर्न टच वाला है। इसके अलावा, उनका जम्मू और कश्मीर में एक पुश्तैनी घर भी है। कारों के मामले में, वह सेलिब्रिटी की पसंदीदा टोयोटा वेलफ़ायर के गर्वित मालिक हैं, जिसकी कीमत फीचर्स के आधार पर लगभग 1.22 करोड़ रुपये और उससे अधिक है।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच चर्चा में समय रैना की संपत्ति, जानें कितनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ।
