ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रशासन और CRPF की पहल, नुलकातोंग में सिलाई प्रशिक्षण शुरू

Follow Us

कौशल विकास के जरिए महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ेगा कदम

सुकमा। ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आजीविका के नए अवसरों से जोडऩे के उद्देश्य से जिला प्रशासन सुकमा एवं 218वीं बटालियन CRPF द्वारा संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में कोंटा तहसील अंतर्गत नुलकातोंग कैंप में आसपास के गांवों की महिलाओं के लिए सिलाई कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

ष्टक्रक्कस्न के सिविक एक्शन प्रोग्राम (CAP) के तहत जिला प्रशासन एवं कौशल विकास केंद्र सुकमा के सहयोग से संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को केवल कौशल प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार कर आय के स्थायी साधनों से जोडऩा भी है। इससे महिलाएं अपने गांव में ही सिलाई कार्य शुरू कर आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित गाइडों की टीम से साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपनी दक्षता के अनुरूप सिलाई कार्य एवं लघु व्यवसाय शुरू कर सकेंगी। इससे उन्हें रोजगार के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम होगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी सहयोग मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा कौशल विकास को आजीविका संवर्धन और महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर 218वीं बटालियनCRPF के कमांडेंट विश्वदीप सिंह, जिला कौशल विकास अधिकारी कैलाश कश्यप, लाइवलीहुड कॉलेज के एकाउंटेंट क्रांति बघेल, सहायक कमांडेंट आशीष सिंह, भारती, आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन और CRPFकी यह संयुक्त पहल दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल, रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोडऩे के साथ ही स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में सार्थक प्रयास है।