इंस्टाग्राम वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो दिखाने और नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

o घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

कांकेर। सोशल मीडिया के जरिए नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कांकेर शहर में इंस्टाग्राम वीडियो कॉल के दौरान नाबालिग बालिका को अश्लील वीडियो दिखाने, उसके साथ छेड़छाड़ करने और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजापारा निवासी जीतपाल सिंह उर्फ बिट्टू बडगुजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

वीडियो कॉल के दौरान छेड़छाड़ का आरोप:
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की मां ने सिटी कोतवाली कांकेर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जीतपाल सिंह उर्फ बिट्टू बडगुजरा ने उसकी नाबालिग बेटी को इंस्टाग्राम वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो दिखाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि घटना के संबंध में किसी को जानकारी देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 370/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75(2), 78(2), 351(3) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 और 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

ग्रामीण बस सेवा से सुदूर गांवों को मिलेगी रफ्तार, 850 से अधिक गांवों तक पहुंची सुविधा : केदार कश्यप

घर पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन और एसडीओपी हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी के नेतृत्व में टीम ने राजापारा स्थित आरोपी के निवास पर दबिश दी और उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद 24 अक्टूबर को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई:
इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी, महिला आरक्षक हितेश्वरी चेलक, प्रधान आरक्षक गितेश्वर कुलदीप, आरक्षक रामूराम जुर्री, आरक्षक अनिल मरकाम, महिला आरक्षक गणेश्वरी कोडोपी सहित पेट्रोलिंग टीम की भूमिका रही। नाबालिग की पहचान गोपनीय: मामले में पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली किसी भी जानकारी को प्रकाशित करने से बचना आवश्यक है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी।

नगर निगम का सख्त एक्शन: 4 दिन तक सफाई ठप करने वाले ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना