०गिरधौना गांव के गौठान के पास चल रहा था जुआ, 10,500 रुपये नकद और 52 ताशपत्ती जब्त
बिलासपुर । सकरी पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम गिरधौना में गौठान के पास ताशपत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,500 रुपये नकद, 52 ताशपत्ती, एक बोरी फट्टी और एक अधजली मोमबत्ती जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से ग्राम गिरधौना में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते मिले। कार्रवाई के दौरान सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में लेखू सिंगरौल (52), भुलउ राम सिंगरौल (39), सुनील सिंगरौल (32) और संतोष ध्रुव (40), सभी निवासी ग्राम मोंछ, थाना तखतपुर; नरेंद्र सिंगरौल (36), नोहर कुमार सिंगरौल (45), भागीरथी साहू (26), श्रवण कुमार जायसवाल (42) और दशरथ कैवर्त (28), सभी निवासी ग्राम गिरधौना शामिल हैं।
यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिंदे के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम की इस कार्रवाई में सक्रिय भूमिका रही।
