दिल्ली के इवेंट में अनन्या पांडे का स्टाइलिश अंदाज, व्हाइट गाउन में बिखेरा जलवा

Follow Us

दिल्ली। अभिनेत्री अनन्या पांडे अपने फैशन सेंस को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता के डिजाइन किए सफेद गाउन में शानदार अंदाज दिखाया। उनके इस लुक में आधुनिक फैशन और क्लासिक स्टाइल का खूबसूरत तालमेल नजर आया। फैशन स्टाइलिस्ट प्रियंका कपाड़िया ने 23 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अनन्या का वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने आउटफिट को खूबसूरती से फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं।

अनन्या के गाउन में सिल्वर डिटेलिंग वाला कॉर्सेट टॉप और हॉल्टर नेक डिजाइन खास आकर्षण रहे। गाउन की फिटिंग और नीचे की ओर लहराती स्कर्ट ने उनके लुक को आकर्षक बनाया। रोशनी में चमकती सिल्वर कारीगरी ने आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ा दिया।

अभिनेत्री ने अपने लुक को ज्यादा भारी बनाने के बजाय सादगी को प्राथमिकता दी। सीमित एक्सेसरीज और घड़ी के साथ उन्होंने अपने आउटफिट को प्रमुखता दी। उनका यह अंदाज उन लोगों के लिए फैशन इंस्पिरेशन बन सकता है, जो एलिगेंट और मॉडर्न स्टाइल पसंद करते हैं।