रायपुर में कृषि विश्वविद्यालय के ब्वायज़ हास्टल में हुआ हादसा

Follow Us

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ब्वायज़ हास्टल में आज दोपहर एक छात्र घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है की। हास्टल के रूम की छत से फ्लास्टर छात्र के ऊपर आ गिरा और वह घायल हो गया। जिसके कारण साथियों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पूछताछ के बाद मिली जानकारी से छात्रावास के छात्रों ने वार्डन के मौके पर न पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने वार्डन के रवैए से आक्रोश व्यक्त करते हुए कुलपति से जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। घायल छात्र खतरे से बाहर है। ‌ बताया गया है कि छात्रों की सूचना के बाद भी वार्डन उस वक्त कृषि मंडपम में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में बने हुए थे।यह कार्यक्रम सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित सहकारी संगोष्ठी का था।