ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक

Follow Us

शेनझेन। चीन के शेनझेन शहर में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक त्रिपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। राष्ट्रपति जिनपिंग रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मेजबानी करेंगे। यह तीनों देशों के नेताओं के बीच अपनी तरह का पहला आमने-सामने का शिखर सम्मेलन होगा। इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, वैश्विक ऊर्जा स्थिरता सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

जयंती पर खरगे, सोनिया ने शक्ति स्थल जाकर दी इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

यह त्रिपक्षीय बैठक आज स्थानीय समयानुसार दोपहर ढ़ाई बजे से होगी और इसके एक घंटे तक चलने की उम्मीद है। रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा कि इस त्रिपक्षीय बातचीत में यूक्रेन के मुद्दे को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल होगा और एक संयुक्त दस्तावेज़ तैयार करने पर अभी भी काम चल रहा है क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस को इस बैठक से व्यावहारिक उम्मीदें हैं। उन्होंने बताया कि पुतिन और ट्रम्प के शिखर सम्मेलन के दौरान अनौपचारिक द्विपक्षीय बातचीत करने की संभावना हैं, जिसमें यूक्रेन एक संभावित विषय हो सकता है और ईरान पर भी चर्चा हो सकती है।

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का छत्तीसगढ़ में दिख सकता है असर, 20 और 21 नवंबर को बारिश का यलो अलर्ट

चीन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने ज़ोर देकर कहा कि संवाद को मज़बूत करना, मतभेदों को सुलझाना और संबंधों को स्थिर करना तीनों देशों के हित में है और यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय की उम्मीदों के अनुरूप भी है। ट्रम्प ने पत्रकारों को बताया कि हम परमाणु निरस्त्रीकरण, ईरान और यूक्रेन के संघर्ष पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा व्यापार, अर्थव्यवस्था, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और सहयोग के अन्य क्षेत्रों पर भी चर्चा करने की संभावना हैं।