सोनिया, राहुल, वेणुगोपाल, गहलोत, हुड्डा सहित देशभर से उमड़ा शोक संदेशों का सैलाब,शांति देवी वोरा को दी श्रद्धांजलि

Follow Us

दुर्ग। राजनीतिक पुरोधा देश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी,पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की पूज्य माताजी शांति देवी वोरा को राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,देशभर से शोक संवेदनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।कांग्रेस पार्टी की सर्वमान्य नेता सोनिया गांधी जी तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने दूरभाष के माध्यम से वोरा से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुःखद घड़ी में वोरा एवं समस्त परिवार को संबल बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि “हम सब आपके साथ हैं।”

इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुपुत्र एवं मध्यप्रदेश से विधायक राहुल सिंह ने भी वोरा से दूरभाष पर चर्चा कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम सहित प्रदेश कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी वोरा एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

देशभर के राजनीतिक, सामाजिक के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही सोनिया, राहुल, वेणुगोपाल, गहलोत, हुड्डा सहित देशभर से उमड़ा शोक संदेशों का सैलाब,शांति देवी वोरा को दी श्रद्धांजलि

राजनीतिक पुरोधा देश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी,पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की पूज्य माताजी शांति देवी वोरा को राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,देशभर से शोक संवेदनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।कांग्रेस पार्टी की सर्वमान्य नेता सोनिया गांधी जी तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने दूरभाष के माध्यम से वोरा से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुःखद घड़ी में वोरा एवं समस्त परिवार को संबल बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि “हम सब आपके साथ हैं।”

इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सुपुत्र एवं मध्यप्रदेश से विधायक राहुल सिंह ने भी वोरा से दूरभाष पर चर्चा कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम सहित प्रदेश कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी वोरा एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।

देशभर के राजनीतिक, सामाजिक के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है वोरा के स्नेहिल व्यवहार ने असंख्य लोगों के जीवन को स्पर्श किया।सादगी, ममता,और संस्कारों की सजीव प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने अपने पूरे जीवन में परिवार को प्रेम,और मानवीय मूल्यों से जोड़े रखा। अत्यंत विनम्र स्वभाव की धनी वोरा ने सदैव अपनत्व के साथ लोगों का मार्गदर्शन किया।वोरा के स्नेहिल व्यवहार ने असंख्य लोगों के जीवन को स्पर्श किया।सादगी, ममता,और संस्कारों की सजीव प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने अपने पूरे जीवन में परिवार को प्रेम और मानवीय मूल्यों से जोड़े रखा। अत्यंत विनम्र स्वभाव की धनी वोरा ने सदैव अपनत्व के साथ लोगों का मार्गदर्शन किया।