500 साल पुरानी विरासत: नताशा पूनावाला ने पहनी बंगाल की ‘कांथा’ और मूगा सिल्क की अनमोल साड़ी

Follow Us

नई दिल्ली। अरबपति अदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला बेशक करोड़ों का बिजनेस चलाती हैं, लेकिन उनका स्टाइल किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगता। अब न्यूयॉर्क में हसीना का साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट देने वाला अंदाज छा गया, जिसमें वह भारतीय कारीगरी की खूबसूरती को भी दर्शा गईं। यही नहीं कंधे को छूते उनके इयररिंग्स भी सबका ध्यान खींच ले गए और विदेश में हसीना के स्टाइल का जादू छा गया। दरअसल, अपने लुक्स के साथ हमेशा ही कुछ न कुछ नया ट्राई करने वाली नताशा हर कपड़े को बखूबी कैरी करना जानती हैं। चाहे साड़ी हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस हसीना का स्टाइल हर बार सबको इंप्रेस कर जाता है और लेटेस्ट लुक से वह देश की सुंदर और पुरानी कलाओं में से एक को अपनी साड़ी के जरिए विदेश तक ले गईं। जिसका इतिहास और बनाने की कला काफी रिच है। वहीं नताशा यहां आइवरी शेड की मूगा सिल्क साड़ी पहने हुए हैं, जिस पर मल्टीकलर थ्रेड से हैंड एम्ब्रॉयडेड कांथा वर्क किया गया है। इसे फेमस डिजाइनर अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया, जिस पर उनकी आर्टिस्टिक अप्रोच साफ नजर आ रही है। उन्होंने न सिर्फ साड़ी की ड्रेपिंग को ट्रेडिशनल की बजाए फ्री- फ्लोइंग और केप इफेक्ट के साथ बनाया, बल्कि ब्लाउज को भी मॉडर्न टच दे दिया। जिससे नताशा का लुक हाई-फैशन वाइब्स दे गया।

कैसा होता है मूगा सिल्क

आपको बता दें की मूगा सिल्क असम क्षेत्र में बनने वाला एक बेहद खास और दुर्लभ रेशम है। इसका प्राकृतिक रंग सुनहरा होता है, जो समय के साथ और निखरता जाता है। यह सिल्क काफी मजबूत और टिकाऊ माना जाता है, इसलिए इसे लाइफटाइम फैब्रिक भी कहा जाता है। मूगा सिल्क की खासियत है कि इसमें नेचुरल ग्लो होता है और गर्मियों में भी यह आरामदायक रहता है। इसलिए शाही और ट्रेडिशनल साड़ियों के लिए इसे एक प्रीमियम फैब्रिक माना जाता है। ​नताशा की साड़ी की डिटेल्स पर गौर करें, तो इस पर कलरफुल थ्रेड वर्क से जियोमेट्रिक पैटर्न बनाए गए हैं, कहीं पेड़ जैसा डिजाइन है, तो कहीं पर मछली बनी है। रनिंग स्टिच टक्नीक का यूज करके इसे खूबसूरती से सजाया, जो इसे रॉयल फील दे रहा है। खासकर, आइवरी बेस पर रेड, येलो, ग्रीन, पर्पल और ऑरेंज जैसे शेड्स का कॉम्बो स्टनिंग लगा, तो पल्लू को दिया केप वाला डिजाइन इसमें मॉडर्न ट्विस्ट ले आया। जिसे नताशा हाथों पर कैरी किए दिखीं और उनका लुक बेहद स्टाइलिश बन गया। कांथा वर्क एक पारंपरिक हैंड एम्ब्रॉयडरी तकनीक है, जिसमें कपड़े पर रनिंग स्टिच (सीधी-सीधी टाकों की लाइन) से खूबसूरत डिजाइन बनाए जाते हैं। आमतौर पर इसमें सूती धागों का इस्तेमाल जियोमेट्रिक पैटर्न, फ्लोरल या लोक कथाओं को बुनने के लिए किया जाता है। इस कला को पुराने कपड़े, धोती और साड़ियों पर किया जाता था, जिससे उन्हें नया टेक्सचर और डिजाइन मिल जाता। यह वर्क बहुत ही सॉफ्ट, टेक्सचर्ड और आर्टिस्टिक होता है। साथ ही पुरानी साड़ी को नया रूप देने वाला ये अंदाज सस्टेनेबल फैशन को भी बढ़ावा देता है।

ब्लाउज ने बढ़ाया ग्लैम कोशेंट

वहीं कांथा वर्क की शुरुआत पूर्वी भारत, खासकर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में हुई। जिसका इतिहास लगभग 500 से 1000 साल पुराना माना जाता है। पुराने समय में महिलाएं घर के इस्तेमाल के लिए पुराने कपड़ों को जोड़कर उन पर हाथ से सिलाई करती थीं, जिससे रजाई या कवर तैयार होते थे। धीरे- धीरे यह जरूरत से निकलकर एक कला बन गई और इसमें जटिल डिजाइन और कहानियां भी उकेरी जाने लगीं। आज कांथा वर्क फैशन इंडस्ट्री में एक एथनिक और हैंडक्राफ्टेड लग्जरी के रूप में देखा जाता है। अब कांथा साड़ी में रानी से लेकर एक्ट्रेसेस और महिलाएं सब दिखती हैं। अब ब्लाउज की बात करें, तो इसे बेहद स्टाइलिश टच दिया गया है। इसे स्क्वायर पैटर्न में बनाया, जिसे हॉल्टर नेक देकर गले में टाई किया और फिर बैक पर एक पट्टी से इसे बैकलेस लुक दिया। जिसका स्टाइल स्कार्फ स्टाइल टॉप जैसा लग रहा है। जिससे लुक में ग्लैमर का तड़का बढ़ गया और नताशा का स्टाइल हमेशा की तरह सबसे हटके और यूनिक लगा। नताशा के लुक में साड़ी ही नहीं उनकी जूलरी भी बेहद खास है। उन्होंने ओवरसाइज्ड इयररिंग्स पहने, जो उनके शोल्डर को टच कर रहे हैं, तो स्टेटमेंट एम्रल्ड चोकर पूरी नेक को कवर करते हुए क्लासी टच दे गया। नवरत्न बाजूबंध, हाथों में अलग- अलग तरह के टाइगर, पीकॉक और क्रोक कड़े स्टनिंग लगे, तो पोल्की और रूबी रिंग्स के साथ कस्टम क्लच उनके लुक को एकदम लग्जूरियस वाइब्स दे गया। जिसे स्लीक हाई बन और सटल मेकअप के साथ पूरा करके उन्होंने अपने हेरिटेज रिच लुक को कंप्लीट किया।

जूलरी लगी बेहद कमाल की