कांकेर। जिले के सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर बालिका को प्रेमजाल में फंसाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सूर्यकांत भास्कर (21), निवासी राइस मिल पारा, सिंगारभाट कांकेर के रूप में हुई है। मामले में पीड़िता की मां ने 28 नवंबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने नाबालिग को शादी का भरोसा देकर 6 मार्च 2025 को कांकेर बुलाया और अपने घर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की।
आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने कई बार बालिका के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान महिला अधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को उसके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की।पुलिस ने 29 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे जांच जारी है।
