रायपुर। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रायपुर में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उद्यमियों को बैंक ऋण, सरकारी खरीद और बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि एससी-एसटी उद्यमियों को व्यवसाय के विस्तार के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। इससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे और आर्थिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।
छत्तीसगढ़ में 5.34 लाख टन से अधिक धान की खरीदी, 1.33 लाख किसान लाभान्वित
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने रायपुर के कचना में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब के नए कार्यालय का भी शुभारंभ किया। नए कार्यालय के माध्यम से उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और कारोबार से संबंधित सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कॉन्क्लेव का उद्देश्य एससी-एसटी वर्ग के उद्यमियों को प्रोत्साहित कर उन्हें व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।
सरसों तेल एक सप्ताह में 586 रुपये महंगा, चावल, दालें भी महंगी

