नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह सरसों तेल की कीमत 586 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। इस दौरान दालों और चावल के दाम भी बढ़े। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब सरसों तेल में बड़ी तेजी देखी गई है। एक सप्ताह पहले यह 425 रुपये महंगा हुआ था। बीते सप्ताह इसमें औसतन 586 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई। दो सप्ताह में यह एक हजार रुपये से अधिक महंगा हो चुका है। वनस्पति की कीमत 45 रुपये और सोया तेल की 37 रुपये बढ़ गई। मूंगफली तेल में 13 रुपये और सूरजमुखी तेल में आठ रुपये की तेजी रही। वहीं, पाम ऑयल 76 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।
सप्ताह के दौरान तुअर दाल और चना दाल के भाव 49-49 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए। उड़द दाल 48 रुपये और मूंग दाल तीन रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मसूर दाल के दाम कमोबेश स्थिर रहे। बीते सप्ताह मीठे के बाजार में चीनी का औसत भाव 5,665 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग अपरिवर्तित रहा। आवक बढ़ने से गुड़ 28 रुपये सस्ता हुआ। वहीं, खुदरा बाजार में चीनी में 21 पैसे प्रति किलोग्राम की औसत तेजी रही और यह 61.02 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत आठ रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 4,365 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। गेहूं की कीमत 2,971 रुपये प्रति क्विंटल पर कमोबेश स्थिर रही। आटा भी सप्ताहांत पर 3,421 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा।
रायगढ़ में हाथी ‘राजू’ की दस्तक, दो राज्यों के वन विभाग आमने-सामने
