मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने नवंबर (27 तारीख तक) में भारतीय पूंजी बाजार में रिकॉर्ड 17.32 अरब डॉलर (1,62,410 करोड़ रुपये) का शुद्ध निवेश किया। अब इस महीने एक दिन ही कारोबार होना शेष है और निवेश का नया रिकॉर्ड बनना लगभग तय है। इससे पहले सिर्फ दो ही मौके ऐसे रहे हैं जब एफपीआई ने एक ही महीने में भारतीय पूंजी बाजार में 10 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। दिसंबर 2023 में उन्होंने 10.15 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश किया था। इसके बाद, सितंबर 2024 में उन्होंने 11.16 अरब डॉलर की शुद्ध लिवाली की थी जो अबतक का रिकॉर्ड है। शुद्ध निवेश बाजार में लगाई गई पूंजी और बाजार से निकाली गई पूंजी का अंतर है।
रायगढ़ में हाथी ‘राजू’ की दस्तक, दो राज्यों के वन विभाग आमने-सामने
एफपीआई ने इस महीने अबतक सबसे ज्यादा निवेश इक्विटी में किया है। इक्विटी में उन्होंने 16.39 अरब डॉलर लगाए हैं। डेट और म्यूचुअल फंड में भी उनका निवेश सकारात्मक रहा है जबकि हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने एक करोड़ डॉलर निकाले हैं। डेट में एफपीआई ने 85.7 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया है। म्यूचुअल फंड में उनका निवेश इस महीने 8.2 करोड़ डॉलर बढ़ा है। इससे पहले, अक्टूबर में एफपीआई ने 2.51 अरब डॉलर और सितंबर में 6.11 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी की थी। मौजूदा कैलेंडर वर्ष में एफपीआई ने अबतक भारतीय पूंजी बाजार से 7.22 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी की है। इक्विटी में उनका निवेश 15.02 अरब डॉलर कम हुआ है। डेट और म्यूचुअल फंड में वे लिवाल रहे हैं जबकि हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने निकासी की है।
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी जीजा को 20 साल की सजा, 5 लाख मुआवजा
