रायपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार और नशे के सेवन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सुभाष नगर (देवारपारा) में दबिश देकर 17 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई थाना तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों को लेकर लगातार सूचनाएं और शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम ने सुभाष नगर (देवारपारा) में दबिश दी। इस दौरान नशे से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया।
पुलिस ने संबंधित लोगों को समझाइश भी दी। क्षेत्र में नशे की गतिविधियों और आपसी विवाद की आशंका से लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए कुल 17 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई भविष्य में लोक शांति भंग होने और संज्ञेय अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में डीसीपी मध्य जोन तारकेश्वर पटेल, एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला और एसीपी रमाकांत साहू के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और सेवन से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
छुरा में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन और मितानिन दिवस समारोह का हुआ आयोजन
कार्रवाई की जद में आए 17 लोग
भरत वर्मा (18), गिरिशा चौहान (18), पिदु वर्मा (28), पप्पन साहू (30), गोपाल तेलासी (23), हुसैन कुलहरिया (19), बुलबुल उर्फ धर्मा नगरीया (45), हिम्मत चौहान (35), जुगराज जुगनिया (28), कबीर सोनी (28), अंकित ध्रुव (24), बलजीत कुलहरिया (32), मोहित कुलहरिया (19), सिंह साहू (19), भूरू उर्फ सुरेन्द्र सोनी (38), चंदन पाल (18) और अमन गोपाल (21) शामिल हैं।
