जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, एसपी को सौंपा शिकायत पत्र

Follow Us

०विवाह के बाद साथ नहीं रखने और मानसिक प्रताडऩा का आरोप, निष्पक्ष जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग

जशपुर। जशपुर जिले में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत को लेकर एक शिकायत पत्र सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनकी पत्नी प्रियतमा अरविंद भगत ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर विवाह के बाद साथ नहीं रखने, वैवाहिक दायित्वों से दूरी बनाने और मानसिक प्रताडऩा जैसे आरोप लगाए हैं।

शिकायत पत्र में प्रियतमा ने बताया है कि उनके और अरविंद भगत के बीच वर्ष 2021 से प्रेम संबंध थे। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब चार वर्षों तक दोनों पति-पत्नी की तरह संबंध में रहे और इस दौरान जीवनभर साथ निभाने तथा विवाह करने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, वर्ष 2025 में अरविंद भगत के नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद बातचीत और मुलाकातों में कमी आने लगी।शिकायत के अनुसार, परिवार के लगातार आग्रह के बाद 7 मार्च 2026 को रायपुर स्थित आर्य समाज में दोनों का विवाह संपन्न हुआ। पत्र में विवाह के दौरान मौजूद लोगों का भी उल्लेख किया गया है।

एसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
प्रियतमा अरविंद भगत ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 85 और 86 सहित अन्य लागू दंडनीय धाराओं के तहत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।इसके साथ ही घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत संरक्षण, निवास, आर्थिक सहायता और क्षतिपूर्ति जैसी राहतों के संबंध में सहयोग और मार्गदर्शन भी मांगा गया है।

कांग्रेस की गुटबाजी ने बिगाड़ा राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत का माहौल, स्वागत कार्यक्रम रहा फीका

सोशल मीडिया पर मामले को लेकर चर्चाएं तेज
शिकायत पत्र सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग शिकायतकर्ता महिला के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल और चर्चा कर रहे हैं।फिलहाल शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले में संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।