आरोपी के द्वारा प्रार्थी के घर अन्दर घुसकर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया गया। आरोपी के द्वारा पकडा गया चाकू को बरामद किया गया। सिटी कोतवाली थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर की कार्यवाही।
नाम आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्डः-
नासीर खान पिता नजीर खान 28 निवासी गंगानगर अन्नपूर्णापारा कांकेर जिला कांकेर(छ.ग.)
अपराधिक रिकार्ड:- अपराध क्र. 05/2025 धारा – 296,351(2),3(5) बीएनएस, 25,27 आम्र्स एक्ट,
अपराध क्रमांक 287/2025 धारा- 296,115(2),351(3) बीएनएस
एवं प्रतिबंधत्मक कार्यवाहीः- इस्तगासा क्र. 128/2019 धारा- 107,116(3) जाफौं,
इस्तगासा क्र. 245/2025 धारा- 126(2),135(3) बीएनएसएस
इस्तगासा क्र. 107/2025 धारा- 126(2),135(3) बीएनएसएस
जप्त सम्पत्ति का विवरणः- आरोपी नासीर खान के कब्ले से एक चाकू को किया गया बरामद।
कांकेर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में दिनांक 27.11.2026 को प्रार्थी आनंद राम नेताम निवासी गंगानगर अन्नपूर्णापारा कांकेर के द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.11.2026 को रात्रि करीबन 08.00 बजे नासीर खान निवासी गंगानगर अन्नपूर्णापारा कांकेर के द्वारा प्रार्थी के घर सामने गंदी -गंदी गली गलौच कर रहा था जिसे प्रार्थी द्वारा मना करने पर नासीर खान के द्वारा तुम होते कौन हो बोल कर प्रार्थी के घर दरवाजा को लात से मारकर घर अन्दर घुसकर प्रार्थी को धक्का मुक्की कर चाकू दिखा कर जान से मारने की धमकी देने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 436/2026 धारा- 296,115(2),351(2),331(बीएनएस, 25 आम्र्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी नासीर खान का पता तलाश पुलिस टीम के द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर मेमोरण्डम कथन लेखबद्ध कर प्रकरण में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर आरोपी नासीर खान निवासी गंगानगर अन्नपूर्णापारा कांकेर के द्वारा घटना करीत करना कबूल करने पर गिरफ्तारी की कारणों से अवगत कराकर दिनांक 28.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया।
पुलिस टीम का विवरणः- निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उनि सतीश सहारे, सउनि भीखम साहू, प्रधान आरक्षक शिव बेसरे, आरक्षक शिव नेताम, लिखिश्वर साहू, एवं थाना पेट्रोलिंग पार्टी।
कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।
