दुर्ग। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के दुर्ग शहर विधानसभा आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने उनसे मुलाकात कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर चर्चा हुई और संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया।
अरुण वोरा ने कहा कि प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का दुर्ग आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, कार्यकर्ताओं से संवाद और उन्हें साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली पार्टी को मजबूती प्रदान करती है। उनके दुर्ग आगमन से चुनावी बिगुल बज चुका है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने अपना बहुमूल्य समय दिया, जिसके लिए अरुण वोरा ने उनका आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भिलाई-चरोदा, जामुल
भिलाई और वैशाली नगर सहित आगामी नगरीय निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस पूरी एकजुटता, मजबूती और समर्पण के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और इन सभी क्षेत्रों में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ता जुटेंगे।
मुलाकात के दौरान प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने भी आत्मीयता व्यक्त करते हुए कहा कि अपने आगामी दौरे पर वे निश्चित रूप से वोरा निवास आएंगे।
