महिला सशक्तिकरण में विश्वविद्यालय निभाएं सक्रिय भूमिका : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Follow Us

0-नागपुर में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, शिक्षा के माध्यम से कौशल, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर दिया जोर

नागपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल शैक्षणिक योग्यताएं प्रदान करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें कौशल विकास, आर्थिक आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देकर महिला सशक्तिकरण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से महिलाओं के लिए अनुसंधान, उद्यमिता, प्रशासन, सार्वजनिक जीवन और संस्थागत निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी के नए अवसर खुलने चाहिए।

उपराष्ट्रपति बुधवार को महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के स्वयंसिद्धा केंद्र द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 का उद्घाटन कर रहे थे। सम्मेलन की विषयवस्तु ‘विजया–शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण की यात्रा रखी गई है।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान स्वयंसिद्धा कार्यक्रम की शुरुआत किए जाने का स्मरण किया। उन्होंने वर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम के लगातार विस्तार की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विभिन्न विश्वविद्यालय इस पहल की गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप भारत-चीन समेत 14 अन्य देशों पर नए टैरिफ लागू करने की बना रहे योजना

उपराष्ट्रपति ने उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर के विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में उच्च शिक्षा में महिलाओं के सकल नामांकन अनुपात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह प्रगति महिलाओं के लिए बढ़ते अवसरों और महिला विकास से महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर देश के बदलाव को दर्शाती है।

आगामी संविधान दिवस का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों के योगदान को याद किया। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

भारत के सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं और उनके नेतृत्व के प्रति सम्मान भारतीय सभ्यता में गहराई से समाहित है। शैक्षणिक संस्थानों को युवा महिलाओं को जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण, दूरस्थ और आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाओं को विशेष अवसर और प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक है, ताकि वे भी अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सकें।

छत्तीसगढ़ में कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने के निर्णय को उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री ने की सराहना

उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकारों, विश्वविद्यालयों, उद्योग जगत, नागरिक समाज और परिवारों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रस्तावित ‘महाराष्ट्र–उच्च शिक्षा में महिलाओं के लिए विजया रूपरेखाÓ इस दिशा में निरंतर संस्थागत प्रयासों का आधार बनेगी।

विश्वविद्यालय द्वारा स्वयंसिद्धा कार्यक्रम को राष्ट्रीय मंच पर लाने के प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि विजया सम्मेलन सार्थक विचार-विमर्श, नए समाधान और व्यावहारिक सुझाव सामने लाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि स्वयंसिद्धा की वास्तविक सफलता इससे जुडऩे वाली महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता में दिखाई देगी।

कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति ने स्वयंसिद्धा के प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। साथ ही दो संकलनों ‘युवा महिलाओं के सौ विचार और ‘उच्च शिक्षा में श्रेष्ठ कार्यप्रणालियां का विमोचन किया। उन्होंने इस पहल में योगदान देने वाली स्वयंसिद्धा की प्रमुख महिलाओं को सम्मानित भी किया। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों के साथ ‘नशे को ना कहने की शपथ ली।

रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मनाली क्षीरसागर, महाराष्ट्र के राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ. अखिलेश पेशवे, राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के प्रतिनिधियों सहित शिक्षाविद, संकाय सदस्य, अधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।