नगर पालिका कांकेर निविदा की फर्जीवाड़ा एफ.आई.आर. की मांग को लेकर कलेक्टर कुंदन कुमार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी से कांग्रेस नेताओं ने की चर्चा

Follow Us

कांकेर। नगर पालिका कांकेर में 40 लाख के टेंडर में हुए कूटरचना और टेंडर घोटाले की जांच की मांग करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर कुंदन कुमार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन मेरिया से चर्चा कर जांच कर संलिप्त लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निवेदन किया इसके पूर्व कांकेर नगर पालिका में हुए टेंडर फर्जीवाड़ा मामले में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक से मिलकर इस संबंध में पालिका प्रशासन द्वारा पुलिस में शिकायत कर एफ आई आर कराए जाने की मांग की गई थी, जिसमें आज तक पालिका प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की है जिससे कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई और कांग्रेस ने कहा कि चैट जीपीटी से तैयार टेंडर कैसे विभागीय वेबसाइड पर अपलोड हो गया? विभागीय वेबसाइड पर टेंडर अपलोड करने के लिए कौन से पासवार्ड और आईडी का उपयोग किया गया, जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज किया जाए।

कांकेर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यासीन कराणी ने कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ इस संबंध में कलेक्टर मिलकर जांच की मांग करते हुए कहा, दोनों टेंडरों को कौन से आईडी पासवर्ड का उपयोग विभागीय वेबसाइड पर डाला गया है, जांच की जाए। । कांग्रेस नेताओं ने आरोप कि, सरकारी विभागीय वेबसाइड पर एक तरह से संगठित होकर, सुनियोजित रूप से आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से टेंडर में कूटरचना किया गया है।

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय

विभागीय वेबसाइड डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. यूएडी. सीजी. जीओवी. इन पर किसने और कौन से तिथि और कितने बजे नगर पंचायत नरहरपुर के टेंडर क्रमांक-1033 और नगर पालिका टेंडर क्रमांक-1340 में को अपलोड किया है। दोषियों के खिलाफ अपराध दर्ज हो। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अजय रेणु ने कहा, दो अन्य टेंडर विक्रय फार्म तिथि 3 मार्च 2026 टेंडर क्रमांक-1991 कांकेर और नरहरपुर में विक्रय फार्म तिथि 12 मार्च 2026 को टेंडर सूचना क्रमांक 629 की भी जांच की जाए।

इस दौरान मुख्य रूप से यासीन कराणी, सुनील गोस्वामी, मनोज जैन,अजय रेणु, मकबूल खान,कांग्रेस ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष लोमेंद्र यादव,राजेश भास्कर, मतीन खान, चंद्रलोक सिंह ठाकुर, मकबुल खान, अजय भास्वानी, आलोक श्रीवास्तव, ओम प्रकाश देवांगन, मुकेश तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, दीपक शोरी, विजय यादव,प्रीतम यादव, जितेन्द्र वैध, चंद्रलोक ठाकुर, सोमेश सोनी,अशोक उके आदि उपस्थित थे।