रमन सिंह, संतोष पाण्डेय और मधुसूदन यादव ने दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं

Follow Us

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय और महापौर मधुसूदन यादव ने गुरु नानक देव की जयंती पर मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज सहित समस्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और प्रेम की कामना करते हुए कहा कि गुरु नानक देव के सत्य, प्रेम, सद्भावना और भाईचारे के सिद्धांत आज भी मानव समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक और मार्गदर्शक हैं, जितने उनके समय में थे।

गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर मोदी ने करुणा, समानता, सर्वजन कल्याण की शिक्षाओं को किया याद

नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले सहित महापौर परिषद के सदस्यों, सभापतियों, अपील समिति के सदस्यों, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदों ने भी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। निगम पदाधिकारियों ने नागरिकों से गुरु नानक देव के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ प्रकाश पर्व मनाने की अपील की।

कार्तिक पूर्णिमा पर भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेश की खुशहाली की कामना की