शादी का सपना दिखाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर इन्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को आज जेल भेज दिया गया। यह मामला महिला थाने में दर्ज किया गया था। पीड़िता ने 3 नवंबर को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि भाठनपाली निवासी प्रवीण कुमार प्रधान ने उसे शादी का झांसा दिया। पीड़िता की पहचान प्रवीण से 2024 में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। प्रवीण का पीड़िता के चक्रधर नगर स्थित किराए के मकान में आना-जाना था। 4 दिसंबर 2024 को आरोपी उसे अपने किराए के मकान में ले गया। वहां उसने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद प्रवीण समय-समय पर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।

बारिश बनी आफत: कोरबा में मकान पर गिरा पहाड़ी का मलबा, टला बड़ा हादसा

पीड़िता ने बताया कि 18 जनवरी को आरोपी उसके घर पहुंचा। वहां उसने विवाद करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद प्रवीण ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 351(3) और 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस टीम ने मामले की विवेचना शुरू की।पुलिस पीड़िता की शिकायत के बाद से आरोपी की लगातार पतासाजी कर रही थी। आज पुलिस को प्रवीण के भाठनपाली में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

तुलसी विवाह आज: 21 नवंबर को सिद्धि योग का खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त