कोरबा। जिले में चक्रवात अकवान के प्रभाव से दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। इसका बड़ा असर SECL कुसमुंडा खदान के विस्थापितों की बसाहट पर पड़ा है।
कनकी रोड स्थित जोड़ा पुल के पास पहाड़ किनारे बसी एक बसाहट में हादसा हो गया। पहाड़ की मिट्टी के भू-स्खलन के बाद मलबा निर्माणाधीन मकान पर धंस गया। निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भर गया। एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें सो रहा परिवार बाल-बाल बचा। इस घटना के बाद बसाहट में हड़कंप मच गया। विस्थापितों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जमीन अधिग्रहित कर बसाहट तो दी गई, पर कोई सुविधा नहीं मिली। बिजली, पानी और रहने की समुचित व्यवस्था नहीं है।
तुलसी विवाह आज: 21 नवंबर को सिद्धि योग का खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
विस्थापितों की बसाहट और आरोप:
पाली, पडनिया, जटराज और सोनपुरी गांव को SECL कुसमुंडा खदान में अधिग्रहित किया गया है। इन परिवारों को पांच अलग-अलग जगहों पर बसाहट दी गई है। इनमें सोनपुरी खदान के पास 15 परिवार और 14 नंबर डंपिंग के पास 140 परिवार शामिल हैं। कनकी रोड जोड़ा पुल के पास 90 परिवार और सर्वमंगला नगर दुरपा के पास 55 परिवार बसाए गए हैं। वैशाली नगर कुसमुंडा में 70 से 80 परिवार हैं, जबकि 40 परिवारों का मामला हाईकोर्ट में है।
सेमीफाइनल में मेदवेदेव का सामना ज़्वेरेव से, जबकि अल्काराज़ की भिड़ंत होगी शेल्टन से
सुविधाओं की कमी और मांग:
प्रभावित लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जमीन तो मिली, पर मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गईं। बसाहट में न बिजली है, न पानी और न ही रहने की उचित व्यवस्था। हादसे के बाद गड्ढों में पानी भर गया है। लोग विद्युत खंभे से अस्थायी बिजली ले रहे हैं, जिससे बड़ी घटना का खतरा है। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने और SECL प्रबंधन से सुरक्षित स्थान व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।


