छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक है गौरा-गौरी पर्व — अश्वनी शर्मा

Follow Us

भाटापारा के विभिन्न वार्डों में गौरा-गौरी पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

भाटापारा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक आस्था एवं सामाजिक एकता के प्रतीक लोकपर्व गौरा-गौरी पूजा के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अश्वनी शर्मा नगर के विभिन्न वार्डों में आयोजित गौरा-गौरी पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना कर समस्त नगरवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति एवं निरंतर उन्नति की कामना की।

नगर पालिका अध्यक्ष शर्मा ने संत कंवरराम वार्ड, मुंशी इस्माईल वार्ड, स्टेशन वार्ड स्थित सर्कस मैदान, संत माता कर्मा वार्ड, बलभद्र वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, नयापारा मोपर एवं शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में आयोजित गौरा-गौरी पूजन कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं, समाज प्रमुखों एवं आयोजन समितियों के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। शर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आयोजनकर्ताओं से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा पारंपरिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि *गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और गौरवशाली परंपराओं का अभिन्न अंग है। यह केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी है। हमारी लोकपरंपराओं में समाज को जोड़ने, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने की अद्भुत शक्ति है।

दक्षिण कोरिया आयोजित रोबोटेक्स इंटरनेशनल ग्रैंड फाइनल में पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान और हमारी अमूल्य धरोहर है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी पारंपरिक लोकसंस्कृति, रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं को केवल उत्सवों तक सीमित न रखें, बल्कि इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाकर नई पीढ़ी तक पहुंचाएं। ऐसे सामूहिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाते हैं।

शर्मा ने आगे कहा कि नगर के सभी वार्डों में आयोजित होने वाले पारंपरिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी भाटापारा की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है। नगर पालिका परिषद की ओर से भी नगर की सांस्कृतिक पहचान, लोकपरंपराओं एवं सामाजिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने की भावना सदैव बनी रहेगी। उन्होंने सभी आयोजनकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भगवान गौरा-गौरी से समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

रातभर आसमान से बरसती आफत, खेतों में बिखरी किसानों की उम्मीदें! सुबह हुई तो सामने था भीगी फसल का मंजर

इस अवसर पर सभापति कुंजराम कोशले पार्षद लक्ष्मीकांत टंडन ओमप्रकाश यदु, सोमनाथ ध्रुव, संतोष ध्रुव, विनोद ध्रुव, सरपंच फत्ते ध्रुव, उपसरपंच संजीव साहू, जितेंद्र जांगड़े, ललित यदु, नरेश यदु, ठेठवार समाज के अध्यक्ष प्रभुदयाल यदु, रामकुमार साहू, बीरबल साहू, शम्भु यदु, छबि राम साहू, रामानन्द साहू, गौकरण रजक, भारत लहरी, सोनित जांगड़े, उमाशंकर साहू, राकेश रजक, मुकेश निषाद, राजा यादव, मनीष निषाद, अशोक लहरी गोपी ध्रुव, बंशी काका, विकास बघेल एवं जितेंद्र क्षत्री ,राहुल गेन्द्रे,लाला साहू हुकुम साहू, भीमा साहू, नरेश सेन (नारू) जी, अख्तर चौहान जी, गणेश राव जी, नवीन मिश्रा जी, समीम खान जी, कुंजू जी, कुबेर नामदेव जी एवं शाकिर खान सहित विभिन्न वार्डों के आयोजनकर्ता, श्रद्धालु, समाज प्रमुख एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।