- निगम मुख्यालय बाजार विभाग ने टीम प्रहरी के सहयोग से चलाया बकाया किराया वसूली अभियान
- राजकुमार कॉलेज के पास की गुमटियों के बकायादार संचालकों ने बकाया किराया राशि भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया, तो सीलबंदी कार्रवाई नहीं की गयी
रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार अपर आयुक्त कृष्णा खटीक, उपायुक्त जागृति साहू के निर्देशानुसार सहायक राजस्व अधिकारी बाजार विभाग बंशी यादव और राजस्व निरीक्षक आकाश झा सहित अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम बाजार विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया.
आज नगर निगम बाजार विभाग की टीम द्वारा बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर शहीद स्मारक व्यवसायिक परिसर में बकाया दुकानदार दुकान नम्बर 28 भारतीय टेलीनेड लिमिटेड बकाया राशि 110082 रूपये, दुकान नम्बर 79 गीता ढातवाल बकाया राशि165776 रूपये, दुकान नम्बर 83 भारतीय टेलीनेड कम्पनी बकाया राशि 110082 रूपये, दुकान नम्बर 84 भारतीय टेलीनेड कम्पनी बकाया राशि 110082 रूपये, दुकान नम्बर 119 प्रेमचंद जेठानी बकाया राशि 104485 रूपये द्वारा बकाया किराया राशि नगर निगम बाजार विभाग को अदा नहीं किये जाने पर तत्काल सीलबंद कर दी गयी.
अभियान के दौरान नगर निगम बाजार विभाग की टीम द्वारा राजकुमार कॉलेज के पास की गुमटियों के बकायादार व्यवसायियों द्वारा बकाया किराया राशि का भुगतान नगर निगम बाजार विभाग को करने के लिखित आश्वासन पर सीलबंदी की कार्रवाई नहीं की गयी.
अभियान टीम प्रहरी के सहयोग और उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता की टीम के सहयोग से नगर निगम मुख्यालय बाजार विभाग द्वारा चलाया गया
