सिमगा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर जोर

Follow Us

भाटापारा। लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक वैध मतदाता के मताधिकार को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ ‘वोट बचाओ – देश बचाओ’ अभियान तहत सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आयोजित बैठकों में वरिष्ठ कांग्रेसजनों,मंडल, पंचायत एवं बूथ अध्यक्षों तथा ऊर्जावान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से हटाए गए वैध मतदाताओं के नामों की पुनः जांच एवं पंजीयन, उनके मताधिकार की सुरक्षा तथा बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सिमगा ब्लॉक के मुसुवाडीह, कामता, कचलोन, खड़वा एवं तेंदुभाटा में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह और सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

चालान से वसूले गए 70 करोड़ रुपये से सुधरेंगे छत्तीसगढ़ के ब्लैक स्पॉट, सड़क सुरक्षा पर खर्च होगी राशि

उक्त अभियान में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं पदाधिकारी गण:
पूर्व मंडी सदस्य कुबेर यदु, ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू भाटिया, जिला महामंत्री राजा तिवारी, डोंगरिया मंडल अध्यक्ष भिखारी गहरे एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के.के. नायक
ग्राम वार दौरा:- ग्राम मुसुवाडीह: समयलाल साहू बूथ अध्यक्ष, शत्रुहन बंजारे (पंच) एवं सत्यानारायण बंजारे (सतनामी समाज अध्यक्ष)। ग्राम कामता: संतोष साहू (पूर्व बूथ अध्यक्ष), पुन्नू राम वर्मा (पूर्व बूथ अध्यक्ष), नागेश साहू (बूथ अध्यक्ष), भोजराम साहू (बूथ अध्यक्ष), विशेषर वर्मा (बूथ अध्यक्ष) एवं जागेश्वर ध्रुव (बूथ अध्यक्ष)। ग्राम कचलोन: अयूब खान सरपंच पिता, रूप मोहन बघेल एवं राजा खान ग्राम खड़वा: खुबीराम साहू (पंचायत अध्यक्ष), नरेंद्र सोनवानी (बूथ अध्यक्ष), यशवंत साहू, संतोष साहू एवं शिवकुमार साहू। ग्राम तेंदुभाटा: हरक यदु, सुमालु यदु, खिरोतन ध्रुव, भुवन यदु (बूथ अध्यक्ष)।

पूर्व केबिनेट मंत्री व बलौदाबाजार /भाटापारा जिला प्रभारी मो.अकबर ने कहा लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने से होती है। हमारा संकल्प है कि कोई भी वैध मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।

बिलासपुर के शिवतराई जंगल में एक युवक का अधजला शव बरामद