सलधा में बनेगा विश्व का ऐतिहासिक लक्षेश्वर धाम, सवा लाख शिवलिंगों की होगी स्थापना

Follow Us

o प्रदेश सहभागिता यात्रा – 8 जनवरी से 19 फरवरी 2027 तक
o 2027 की महाशिवरात्रि से प्रतिदिन 324 शिवलिंगों की होगी प्राण प्रतिष्ठा

रायपुर। बेमेतरा जिले के ग्राम सलधा में शिवनाथ नदी के तट पर सवा लाख शिवलिंगों की स्थापना के दिव्य संकल्प के साथ विश्व के ऐतिहासिक लक्षेश्वर धाम का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर निर्माण में जन-जन की भागीदारी के लिए 8 जनवरी से 19 फरवरी 2027 तक प्रदेश सहभागिता यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा और प्राण प्रतिष्ठा महा अनुष्ठान की जानकारी देने के लिए गुरुवार को रायपुर प्रेस क्लब में दण्डी स्वामी मज्ज्योतिर्मयानंदः सरस्वती जी महाराज, सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा ने पत्रकारों से बातचीत की।

महाराज ने बताया कि मंदिर निर्माण का कार्य 2013 से चल रहा है। रायपुर से 60 किलोमीटर और बेमेतरा से करीब 20 किलोमीटर दूर सलधा में बन रहे इस धाम में 2027 की महाशिवरात्रि से प्राण प्रतिष्ठा महा अनुष्ठान शुरू होगा। इसमें प्रतिदिन 324 शिवलिंगों की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जो 2028 की महाशिवरात्रि तक चलेगी। एक शिवलिंग की स्थापना के लिए 5100 रुपये निर्धारित किया गया है। पूजा के लिए पंडितों की व्यवस्था भी रहेगी।

अदरक वाली चाय का ज्यादा सेवन पड़ सकता है सेहत पर भारी, जानें नुकसान

उन्होंने बताया कि मंदिर के साथ ही परिसर में विद्यालय, चिकित्सालय, भोजनालय और पुस्तकालय भी बनाए जाएंगे। पूरी परिक्रमा करीब ढाई किलोमीटर की होगी। नदी में फूल-माला नहीं डाली जाएगी और परिसर में सौर ऊर्जा से उजाला किया जाएगा। इस संपूर्ण अभियान में परमाराध्य, उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं दिव्य निर्देशन की प्रेरणा प्राप्त हो रही है। इस पुनीत अवसर पर सभी सनातन धर्मावलंबियों एवं शिव भक्तों से निवेदन है कि वे इस दिव्य संकल्प से जुड़कर सनातन संस्कृति एवं धार्मिक विरासत के इस महान कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

प्राण प्रतिष्ठा महा अनुष्ठान – 2027 से 2028 तक:
इस दिव्य संकल्प के अंतर्गत वर्ष 2027 की महाशिवरात्रि से सवा लाख शिवलिंगों की प्राण प्रतिष्ठा का महा अनुष्ठान प्रारंभ होगा। इस उत्सव में प्रतिदिन 324 शिवलिंगों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जो लगातार 2028 की महाशिवरात्रि तक चलेगी। एक साल तक चलने वाला यह अनुष्ठान अपने आप में अनोखा और ऐतिहासिक होगा।

धान की कमाई से संवरेंगे परिवार के सपने, रबी की खेती और बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई ताकत

जो भी शिवभक्त अपने या अपने परिवार के नाम से शिवलिंग स्थापना के लिए बुकिंग करा चुके हैं, उन्हें लगभग एक माह पूर्व ही सूचित किया जाएगा ताकि परिवार सहित स्थापना में शामिल हो सकें। साथ ही जो अभी तक बुक नहीं कर पाए हैं, उन्हें भी अंतिम अवसर दिया जाएगा। प्रत्यक्ष शिवलिंग को स्थापित करने के लिए 5100 रुपये लिया जाएगा। शिवलिंगों की पूजा करने के लिए यहां पंडितों की भी व्यवस्था की जाएगी।

मंदिर के साथ बनेंगे विद्यालय, चिकित्सालय, भोजनालय:
महाराज जी ने बताया कि मंदिर के अलावा यहां विद्यालय, चिकित्सालय, भोजनालय, पुस्तकालय भी बनाए जाएंगे, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु आएंगे, जिससे यहां के निवासियों को रोजगार मिलेगा। पूरी परिक्रमा लगभग ढाई किलोमीटर की होगी। साथ ही नदी में किसी भी प्रकार की फूल माला नहीं डाली जाएगी, जिससे गंदगी नहीं होगी। साथ ही सौर ऊर्जा के माध्यम से यहां उजाला भी किया जाएगा।

बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं