उजियारा अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से, देशी महुआ शराब का परिवहन करते, एक आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Follow Us

आरोपी जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 6636 में कर रहा था अवैध शराब का परिवहन
आरोपी के कब्जे से 20 लीटर देशी महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त जुपीटर स्कूटी सहित कुल ₹32,000 की संपत्ति जप्त

कांकेर। पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में जिले में संचालित *“उजियारा अभियान”* के तहत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 19.11.2026 को थाना सिटी कोतवाली कांकेर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मनकेसरी की ओर से एक व्यक्ति जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 6636 में अवैध रूप से हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब का परिवहन करते हुए कांकेर की ओर आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर भण्डारीपारा जाने वाली सड़क पर महादेव वार्ड स्थित आटा चक्की के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम *दिलीप कुमार एट्टी, उम्र 40 वर्ष, निवासी एम.जी. वार्ड, कांकेर बताया।

वाहन एवं आरोपी की तलाशी लेने पर चार नग 5-5 लीटर की जरकीन में कुल 20 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,000 है, तथा परिवहन में प्रयुक्त जुपीटर स्कूटी, कीमत ₹30,000, बरामद की गई। आरोपी दिलीप कुमार एट्टी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 418/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई।

बिहार में पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौत; ग्रामीणों ने एक युवक को बचाया

आरोपी का विवरण
1. दिलीप कुमार एट्टी, पिता परेन्द्र एट्टी, उम्र 40 वर्ष, निवासी एम.जी. वार्ड, कांकेर

जप्त मशरूका
1. देशी महुआ शराब – 20 लीटर, कीमत ₹2,000
2. जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 6636 – कीमत ₹30,000

कुल जप्त मशरूका – ₹32,000

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक दीनेश कुलदीप, कौशल साहू, आरक्षक रोशन राठौर, संतोष मरकाम, चंद्रशेखर वट्टी, अनिल मरकाम एवं रोमेश दीवान।

कांकेर पुलिस की अपील
अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन सहित किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर *94791-55125* पर दें।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।