दुर्ग। दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा। वे त्याग, साहस और दृढ़ नेतृत्व की प्रतीक थीं। उनके साहसिक नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और ऐतिहासिक निर्णयों ने भारतीय राजनीति ही नहीं, बल्कि विश्व पटल पर भी अमिट छाप छोड़ी है। देश के प्रति उनका समर्पण और जनकल्याण के लिए किए गए कार्य सदैव याद किए जाते रहेंगे।
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अरुण वोरा सहित पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राहुल शर्मा, राकेश यादव, राहुल अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, रत्ना नरमदेव, हरीश साहू, सुधीर चंदेल एवं के.डी. देवांगन शामिल हुए। सभी ने इंदिरा गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश की लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष एवं एकता की परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
करोड़ों की ठगी में दीपक टंडन और पत्नी से आमने-सामने पूछताछ करेगी पुलिस
