मोदी ने इंदिरा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त संदेश के माध्यम से कांग्रेस नेता की विरासत को याद किया। मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” 19 नवंबर, 1917 को जन्मी इंदिरा गांधी भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थी तथा उन्हें स्वतंत्रता के बाद के देश की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक हस्तियों में से एक माना जाता है। उन्होंने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवा दी और जनवरी 1980 में पुनः सत्ता में लौटीं, जहां वह 31 अक्टूबर, 1984 को अपनी हत्या होने तक इस पद पर बनी रहीं।

सीएम साय पर बघेल की टिप्पणी को भाजपा ने बताया अमर्यादित, सार्वजनिक माफी की मांग की

उनका राजनीतिक जीवन भारत की घरेलू और विदेश नीति में कई निर्णायक घटनाक्रमों का साक्षी रहा, जिनमें 1971 का पाकिस्तान के साथ युद्ध शामिल है, जिसकी परिणति बंगलादेश के निर्माण के रूप में हुई। उनके कार्यकाल में हालांकि जून 1975 से मार्च 1977 तक आपातकाल भी लगाया गया था, जिसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे विवादास्पद अध्यायों में से एक माना जाता है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता पारंपरिक रूप से देश भर में उनके नेतृत्व, राजनीतिक विरासत और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए उनकी जयंती मनाते हैं, जबकि सत्ता में उनके वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक मूल्यांकन और राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है।

गुरुनानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर 22 नवंबर को भाटापारा में निकलेगा भव्य नगर कीर्तन