ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता – अश्वनी शर्मा

Follow Us

o ग्राम रामपुर में फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

भाटापारा। भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में आयोजित फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की।

समापन समारोह में खिलाड़ियों एवं ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी खेल क्षमता को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आपसी सहयोग और संघर्ष करने का जज्बा विकसित करते हैं।

साय कैबिनेट के अहम फैसले: गांवों में पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, अबूझमाड़ में खुलेगा शिक्षा का नया रास्ता

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का वक्तव्य:
शर्मा ने कहा कि, “हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की। क्रिकेट सहित अन्य खेल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। आज गांवों में आयोजित हो रही ऐसी प्रतियोगिताएं निश्चित रूप से सराहनीय पहल हैं। खेल के मैदान में खिलाड़ी जीत और हार से आगे बढ़कर मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का महत्व सीखते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना समाज और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खेल एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमें भी अपने क्षेत्र की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर आयोजित करने की अपील की।

’अवैध धान परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई’

शर्मा ने कहा कि गांवों के युवा खेल के माध्यम से अपने परिवार, गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। आज आवश्यकता है कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं तथा शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना की। फ्लड लाइट के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता ने ग्रामीण युवाओं में विशेष उत्साह का संचार किया और खेल के प्रति उनकी रुचि एवं सहभागिता को बढ़ावा दिया।

इस अवसर पर निपानिया मंडल अध्यक्ष मथुरा यदु जी, ग्राम सिंगारपुर के सरपंच एवं सोसाइटी अध्यक्ष चेतन वर्मा जी, लक्ष्मी नारायण शर्मा जी, ग्राम कोनी के सरपंच मनोज महाराज जी, जनपद सदस्य रेशम यदु जी, ग्राम रामपुर के सरपंच राकेश ध्रुव जी, नेत साहू जी,राकेश साहू जी, कुलेश्वर साहू जी, हरीश लहरे जी, दशरथ ध्रुव जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, खेलप्रेमी एवं युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।