o ’अब तक 3464 कट्टा धान जब्त, 19 प्रकरण दर्ज; दो पिकअप वाहन भी जब्त’
महासमुंद। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही महासमुंद जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिलेभर में सतत निगरानी कर रही हैं।
प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 नवम्बर से 17 नवम्बर 2026 तक जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के कुल 19 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कुल 3464 कट्टा धान, जिसकी मात्रा लगभग 1385 क्विंटल है, जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं। जब्त धान में रबी फसल का धान, बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किया जा रहा धान तथा मंडी अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित मामले शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान ओडिशा के दो व्यवसायियों का धान भी पकड़ा गया है।
मोर्कल ने सिराज का समर्थन किया, लेकिन चयन का फैसला छोड़ा गिल पर
कलेक्टर लंगेह के निर्देशानुसार जिले में निगरानी और जांच के लिए 15 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेक पोस्टों के माध्यम से दूसरे राज्यों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से आने-जाने वाले धान के परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं तथा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान खरीदी, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत रकबे के अनुसार ही धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्रों में लाएं तथा धान विक्रय के दौरान आवश्यक नियमों का पालन करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे, 10 टीमों ने 1,002 करोड़ रुपये किए खर्च
