वॉरेन बफेट ने की बर्कशायर हैथवे के 5.5 अरब डॉलर के शेयर दान करने की घोषणा

Follow Us

वॉशिंगटन। अमेरिकी अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट ने अपनी निवेश कंपनी बर्कशायर हैथवे के कुल 5.5 अरब डॉलर के शेयर अपने बच्चों द्वारा चलाए जा रहे परोपकारी संगठनों को दान करने की घोषणा की है। बर्कशायर हैथवे ने एक बयान में कहा, “आज, वॉरेन ई. बफेट, चेयरमैन एमेरिटस, 6,150 श्रेणी ए शेयर को 9,225,000 श्रेणी बी शेयरों में तब्दील करेंग और इन शेयरों को चार पारिवारिक संस्थाओं को दान करेंगे। इनमें द सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन को 3,690,000 शेयर और द शेरवुड फाउंडेशन, द हॉवर्ड जी. बफेट फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन में से हर एक को 1,845,000 शेयर मिलेंगे।”
बाजार बंद होने पर प्रति शेयर की कीमत 592.85 डॉलर थी, जिससे दान की कुल कीमत लगभग 5.47 अरब डॉलर हो गई।

बागवानी उत्पादन में 4.36 फीसदी की ऐतिहासिक उछाल-शिवराज सिंह

अरबपति बफेट के बच्चे पहले से ही अपनी-अपनी परोपकारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। सुसान बफेट शिक्षा के क्षेत्र में काम करती हैं, हॉवर्ड बफेट भूख से लड़ने और संघर्ष प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के काम में जुटे हैं, जबकि पीटर बफेट स्थानीय समुदायों की मदद करते हैं। तीनों की योजना अपने जीवनकाल में ही इन धनराशियों को जरूरतमंदों के लिए खर्च करने की है, हालांकि उन्हें अभी यह निश्चित नहीं है कि वे ऐसा कर पाएंगे या नहीं। वॉरेन बफेट 1986 में अरबपति बने, उन्होंने मूल्य निवेश रणनीति के ज़रिए निवेश होल्डिंग कंपनी बर्कशायर हैथवे को एक बड़ी कॉर्पोरेशन में बदल दिया। वह अभी दुनिया के दस सबसे अमीर लोगों में से एक हैं।

लोक आस्था, तपस्या और समर्पण का महापर्व छठ पूजा में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा