मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारे का पुनर्विकास शुरू , मोदी ने किया शिलान्यास

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला स्थित खालसा दीवान गुरुद्वारे का दौरा किया और पंज प्यारे की मौजूदगी में गुरुद्वारे के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस अवसर पर सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।। खालसा दीवान गुरुद्वारे की स्थापना वर्ष 1901 में हुई थी। इसे 1903 में औपचारिक रूप से संगठित किया गया और 1924 में खालसा दीवान के नाम से पंजीकृत किया गया। यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है।

प्रिंस विलयम ‘2026 अर्थशॉट पुरस्कार’ समारोह: जलवायु नवाचार से जुड़े पुरस्कार प्रदान करने आए भारत यात्रा पर

यह गुरुद्वारा मनीला में सिख समुदाय के साथ-साथ अन्य समुदायों के लिए भी धार्मिक, सांस्कृतिक और परोपकारी गतिविधियों के जरिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। खालसा दीवान गुरुद्वारा भारतीय-सिख समुदाय और फिलीपींस के समाज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में भी काम कर रहा है। मोदी भारत आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मनीला गए हुए हैं। वह आज शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के अलावा कुछ देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

वॉरेन बफेट ने की बर्कशायर हैथवे के 5.5 अरब डॉलर के शेयर दान करने की घोषणा