आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आज से तीन दिवसीय हड़ताल

Follow Us

भाटापारा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर के तीन दिवसीय हड़ताल की जा रही है। यह हड़ताल 17 18 और 19 नवंबर को की जाएगी । 17 तारीख को सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे 18 तारीख को थाली बजा करके अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे और 19 तारीख को काले कपड़े पहन करके रैली निकाल करके विरोध करते हुए सरकार का ध्यान आकर्षण करेंगे। बता दें कि संघ की मांग काफी पुरानी है हर बार सरकार आश्वासन देकर उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है इसलिए एक बार तीन दिवसीय हड़ताल की जा रही है।

 

अमेरिका प्रवास में न्यूयॉर्क और शिकागो में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी