मुख्यमंत्री ने मल्टीपरपज हॉल निर्माण की आधारशिला रखी। इसके बनने से स्थानीय लोगों को सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी। कुनकुरी में सांस्कृतिक भवन का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े कार्यक्रमों को मंच मिलेगा। क्षेत्र के कलाकारों और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा छठ तालाब के विकास और पुनर्जीवन कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया। छठ पूजा के दौरान इस तालाब का विशेष धार्मिक महत्व रहता है। इसके विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण में भी मदद मिलेगी। इन तीनों परियोजनाओं को कुनकुरी की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इनके पूरा होने से स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र की सामुदायिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
