नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमने-सामने की बहस की फिर चुनौती देते हुए दावा किया है कि यदि मोदी उनके साथ बहस के लिए सामने आते हैं तो उसके बाद वह प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे। गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद में बहस करने की बात कह रही है, लेकिन जब भी उन्होंने संसद में बहस करने की कोशिश की है और उनका माइक बंद कर दिया जाता है।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार, कश्मीर में होगी भारी बारिश
उन्होंने किसान विधेयक, वोट चोरी, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चीन, जनरल नरवणे की किताब और एपस्टीन के मुद्दे पर संसद में बात नहीं करने दी गयी। कांग्रेस नेता ने कहा है कि वह भाषण वाली बहस नहीं चाहते, बल्कि प्रधानमंत्री के साथ आमने-सामने की बहस चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एक मेज पर एक तरफ मोदी और दूसरी तरफ वह स्वयं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उन पर आरोप लगा रहे हैं और वह भी उन पर आरोप लगाना चाहते हैं। गांधी ने कहा, “उधर आप अडानी जी को जज बनाना चाहते हों, मोहन भागवत को बनाना चाहते हों, वह सब ठीक है, मगर मैं गारंटी दे रहा हूं, वन-ऑन-वन डिबेट के बाद प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे।”
