तखतपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर की मौत; एक युवक गंभीर

Follow Us

तखतपुर। बिलासपुर-मुंगेली नेशनल हाईवे-130A पर ग्राम खपरी के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल ।

मृतक की पहचान ग्राम अरईबंद निवासी केशर यादव के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल युवक को डायल 112 की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।