अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी: फूलों से महका श्री राम जन्मभूमि मंदिर, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे रामलला की महाआरती

Follow Us

अयोध्या । दीपोत्सव महापर्व के उपलक्ष्य में धर्मनगरी अयोध्या पूरी तरह उत्सव के रंग में रंग चुकी है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर को दिवाली के पावन अवसर पर देश-विदेश से मंगाए गए मनमोहक फूलों और विशेष प्रकाश व्यवस्था से भव्य रूप से सजाया गया है। दीपोत्सव समारोह के मुख्य आकर्षण के तहत भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से श्री राम जन्मभूमि मंदिर में उपस्थित होकर श्री रामलला की भव्य महाआरती करेंगे और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

हनुमानगढ़ी में उमड़ा आस्था का सैलाबभक्तों की भारी भीड़: दीपोत्सव के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।दर्शन व सुरक्षा प्रबंध: दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन कर सुख-शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा व सुगम दर्शन के कड़े इंतजाम किए गए हैं।उत्सवमय माहौल: पूरी रामनगरी जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान है और सरयू तट से लेकर प्रमुख मंदिरों तक अद्वितीय आध्यात्मिक छटा बिखरी हुई है।