मुंबई। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आगामी फिल्म ‘पारिवारिक मनोरंजन का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि फिल्म में हास्य, पारिवारिक हलचल और रहस्य का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में एक रहस्यमयी महिला के आने से कई अप्रत्याशित घटनाएं शुरू हो जाती हैं।
फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने रंजन दुबे का किरदार निभाया है। रंजन की जिंदगी उस समय बदलने लगती है, जब उनके घर हेलेन नाम की एक नई कामवाली आती है। इस भूमिका में अदिति राव हैदरी नजर आएंगी। शुरुआत में सामान्य दिखने वाली घटनाएं उस समय रहस्यमय मोड़ ले लेती हैं, जब पुलिस मनु जोशी नाम के व्यक्ति की तलाश शुरू कर देती है। इसके बाद हेलेन की पहचान और उसके अतीत को लेकर कई सवाल खड़े होने लगते हैं। कहानी में यह रहस्य बना रहता है कि आखिर हेलेन कौन है और वह किन राजों को छिपा रही है।
वरुण वी. शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बृजेंद्र काला भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अली अब्बास जफर और वरुण वी. शर्मा के साथ मिलकर फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद लिखे हैं। इसके अलावा मुकेश तिवारी और सुनीता रजवार भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगे।
फिल्म का निर्माण भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और एएजेड फिल्म्स ने मिलकर किया है। अली अब्बास जफर फिल्म के रचनात्मक निर्माता हैं। यह दोनों निर्माण संस्थानों का नया सहयोग है।‘पारिवारिक मनोरंजनÓ 13 नवंबर, 2026 को सोनीलिव पर प्रसारित होगी। ट्रेलर के सामने आने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
