भेंद्र। दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा आज ग्राम भेंद्र पहुंचकर दिवंगत अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अरुण वोरा ने कहा कि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। वे सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे और उनके साथ पारिवारिक आत्मीयता का संबंध रहा। इस कठिन समय में वे शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

