मुंबई। रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म ‘मैसा’ में एक अलग और दमदार किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ रिलीज हो चुका है। इसमें रश्मिका गुस्से से भरे हाव-भाव और आक्रामक अंदाज में जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनका यह रूप अब तक के किरदारों से काफी अलग है। गाने में आदिवासी संगीत और दमदार बीट्स का मेल सुनने को मिलता है। इसे जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है। रश्मिका की हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस, डांस और एक्सप्रेशन फिल्म के एक्शन से भरे माहौल की झलक पेश करते हैं।
‘मैसा’ की कहानी आदिवासी क्षेत्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें पिता और बेटी के रिश्ते को प्रमुखता दी गई है। अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी इस इमोशनल एक्शन थ्रिलर का निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है। फिल्म में रश्मिका चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

