सुशासन की सरकार में एनएचएम कर्मचारियों को बड़ी राहत की उम्मीद

Follow Us

o राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति (EC) की बैठक आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों संविदा कर्मचारियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति (EC) की बैठक दिनांक 03 नवंबर 2026 को आयोजित की जा रही है। बैठक के प्रस्तावित एजेंडा में एनएचएम कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण एवं लंबित मांगों को शामिल किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों एवं मांगों के अनुरूप बैठक में निम्नलिखित प्रमुख विषयों को एजेंडे में स्थान दिया गया है-

1. सवैतनिक चिकित्सकीय अवकाश: एनएचएम कर्मचारियों को सवैतनिक चिकित्सकीय अवकाश की स्वीकृति जिला एवं राज्य स्तर पर दिए जाने के संबंध में।
2. नई मानव संसाधन नीति लागु 2026: संशोधित मानव संसाधन नीति के संबंध में।
3. *चिकित्सा परिचर्या नियम 2013:* छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम 2013 को एनएचएम मानव संसाधन नीति में शामिल करने के संबंध में।
4. मेडिकल कॉलेजों में पदों का पुनः आवंटन: वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत आरओपी में मानव संसाधन पदों का पुनः आवंटन कर संबंधित मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराने के संबंध में।
5. वार्षिक वेतन वृद्धि: वार्षिक कार्य आधारित मूल्यांकन के आधार पर सेवा वृद्धि प्राप्त कर्मचारियों को आरओपी के अनुरूप वेतन वृद्धि का लाभ देने के संबंध में।
6. 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि: माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के परिपालन में वंचित संविदा कर्मचारियों को 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान करने के संबंध में।
7. ईपीएफ कटौती: ईपीएफ के सदस्य कर्मचारियों की भविष्य निधि राशि की कटौती के संबंध में।
8. ईपीएफ में नए सदस्य: ₹25,000 से अधिक मासिक मानदेय प्राप्त करने वाले तथा वर्तमान में ईपीएफ के सदस्य नहीं बने कर्मचारियों को सदस्य बनाकर भविष्य निधि कटौती प्रारंभ करने के संबंध में।

ज़्वेरेव को पेरिस में वर्ल्ड नंबर 1 की मिली ट्रॉफी 

संघ को उम्मीद है कि आज की बैठक में कर्मचारियों के हित में सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे तथा लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। संघ के प्रदेश प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी ने कहा हैं की हमें पूर्ण विश्वास है कि सुशासन की सरकार एनएचएम कर्मचारियों की जायज मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर उन्हें अवश्य पूरा करेगी। इससे प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को राहत मिलेगी, उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे और अधिक उत्साह एवं पूर्ण ऊर्जा के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ को आशा है कि कर्मचारियों की वर्षों की सेवा, समर्पण एवं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

धनतेरस 2026: धनतेरस के इन 5 चीजों को, खूब बढ़ेगा धन, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का होगा घर में वास