मोहम्मद आमिर ने आईपीएल नीलामी में शामिल होने की संभावना से किया इनकार 

Follow Us

दुबई। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा है कि उनका आगामी आईपीएल नीलामी में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। क्रिकबज को भेजे एक संदेश में, 33 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज – जिन्होंने हाल ही में ब्रिटिश नागरिकता हासिल की है – ने आईपीएल टीम में जगह पाने के लिए बोली लगाने की संभावना को खारिज कर दिया। आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर और शायद सबसे बेहतरीन टी20 लीग है। आईपीएल 2027 की नीलामी 16 दिसंबर को होनी है।

दुबई से भेजे गए एक संदेश में आमिर ने कहा, “नहीं, मैं नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर रहा हूँ।” पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आमिर ने 159 अंतरराष्ट्रीय मैच (36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी 20) खेले हैं। ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद, यह माना जा रहा था कि आमिर आईपीएल नीलामी में शामिल होने के योग्य हो सकते हैं, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने की अनुमति नहीं है।

राष्ट्रीय एरोबिक्स चैंपियनशिप में DWPS भाटापारा का परचम

आईपीएल के पहले सीजन के बाद से पाकिस्तान के खिलाड़ी इसमें नहीं खेले हैं, हालांकि अजहर महमूद ने ब्रिटिश पासपोर्ट होने की वजह से कुछ सीजन तक इस लीग में हिस्सा लिया था। चूंकि आमिर ने भी ब्रिटिश नागरिकता ले ली है, इसलिए वह आईपीएल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प तलाश सकते थे, हालांकि इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि उन्हें कोई खरीदार मिल ही जाता।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि जो खिलाड़ी आईपीएल नीलामी में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने संबंधित विदेशी बोर्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा 23 नवंबर को समाप्त हो रही है। आमिर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते थे, क्योंकि अब उन्हें इंग्लैंड में एक घरेलू खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने नॉटिंघम स्थित फ्रेंचाइजी ‘ट्रेंट रॉकेट्स’ के लिए ‘द हंड्रेड’ में एक विदेशी खिलाड़ी के बजाय स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लिया था। सोमवार को, आमिर ने एक यूके नागरिक के रूप में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग प्लेयर ड्राफ्ट के लिए पंजीकरण कराया।

भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट में शामिल हुए सीएम साय, बोले- ऊर्जा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका

आमिर ने पाकिस्तान के लिए सभी प्रारूपों में कुल 271 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं।