जिले में बस्तर फाइटर के 125 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Follow Us

कांकेर। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बताया कि भर्ती के लिए अगले 40 दिनों तक अभ्यर्थियों से आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।भर्ती प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए फॉर्म जमा करने के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी कांकेर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ ही तीन अनुविभागीय मुख्यालय भानुप्रतापपुर पखांजूर और अंतागढ़ में भी अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि बस्तर फाइटर में भर्ती के लिए स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार होगी।इधर भर्ती प्रक्रिया के पहले ही दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एसपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने जिले में बस्तर फाइटर के लिए निर्धारित 125 पदों की संख्या को कम बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग किया गया है।अभ्यर्थियों का कहना है कि जिले में बेरोजगार युवाओं की संख्या अधिक है और नक्सल प्रभावित जिला होने के कारण यहां अधिक पद दिए जाने चाहिए। उन्होंने इस संबंध में एसपी कार्यालय में एक लिखित आवेदन भी सौंपा है।

कोयलीबेड़ा में मिशन रक्षक प्रशिक्षण में पहुंचे एएसपी निरीक्षण युवाओं को भर्ती के लिए किया प्रेरित
बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में कांकेर पुलिस द्वारा संचालित मिशन रक्षक अभियान के तहत युवाओं को पुलिस और पैरामिलिट्री बलों में भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर ने कोयलीबेड़ा में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एएसपी बंछोर ने प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों से संवाद किया और उनकी तैयारियों का जायजा लिया।

कांकेर सिटी कोतवाली में सराफा व्यापारियों की बैठक, दीपावली पर सुरक्षा के दिए टिप्स

उन्होंने युवाओं को नियमित अभ्यास, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप मिशन रक्षक जर्सी वितरित की गई। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।गौरतलब है कि मिशन रक्षक के तहत कांकेर पुलिस के प्रशिक्षित महिला और पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए जरूरी संसाधन और सही दिशा उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा निर्मल जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक
भर्ती को लेकर बताया अभ्यर्थियों की पद बढ़ाने संबंधी मांग को वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया जा रहा है। बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पहले दिन से ही फॉर्म लेने और जमा करने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ रही है।